लड़की को ज्यादा फोन चलाने के लिए मां ने डांटा तो लड़की हो गई फरार, मां को हुआ पछतावा तो दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया

दिनांक 13 जून 2021

फरीदाबाद: आजकल बच्चों को संभाल कर रखना कड़ी मशक्कत का काम हो गया है, समझ नहीं आता कौन सी छोटी मोटी बात पर रूठकर घर से फरार हो जाते हैं।

इसी प्रकार घर से नाराज होकर निकले 17 वर्षीय युवती को फरीदाबाद पुलिस ने तलाश कर के परिजनों के हवाले किया है।

लड़की के पिता नहीं है पुलिस चौकी नवीन नगर में आकर शिकायत दी कि उनकी 17 वर्षीय लड़की बिना बताए कहीं लापता हो गई है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने हर जगह अपनी लड़की की तलाश की बनती उन्हें उसका कोई सुराग नहीं मिला।

उन्होंने लड़की की सहेली और अपने रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की परंतु लड़की के बारे में कोई जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं हुई।

लड़की के पिता की शिकायत पर थाने में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने लड़की की तलाश के लिए टीम का गठन किया और लड़की की जल्द से जल्द तलाश करके उसके परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में हर जगह लड़की की तलाश की परंतु उन्हें भी उसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

अंततः कड़ी मशक्कत करने के पश्चात पुलिस को सूचना मिली कि लड़की दिल्ली के हरकेश नगर में पहुंची हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस की लड़की की बरामदगी के लिए दिल्ली रवाना हो गई और उसे से सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया।

लड़की ने बताया कि वह वह फोन चला रही थी कि उसकी मां ने उसे डांट दिया। मां की डांट से नाराज होकर वह घर से चली गई थी।

लड़की के परिजनों को लड़की के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की हिदायत के साथ लड़की को उनके हवाले किया गया।

लड़की के परिजन उसे वापस पाकर बहुत खुश हुए और पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।

पुलिस प्रवक्ता।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.